HomeHindi Newsगौतम गंभीर ने बीसीसीआई से इस विदेशी गेंदबाजी कोच की कर दी...

गौतम गंभीर ने बीसीसीआई से इस विदेशी गेंदबाजी कोच की कर दी मांग

गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन गए हैं अभिषेक नायर का लगभग बल्लेबाजी कोच बनना तय नजर आ रहा है लेकिन अभी असिस्टेंट कोच कौन होगा और उसके बाद भारत का नया गेंदबाजी कोच कौन होगा इसको लेकर लगातार नाम सामने आ रहे हैं सबसे पहले जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी के नाम सामने आए और अब खबर ही आ रही है कि गौतम गंभीर ने एक विदेशी तेज गेंदबाजी कोच की मांग बीसीसीआई से की है

तुम गंभीर ने गेंदबाजी कोच के तौर पर मोर्कल की कर डाली डिमांड

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर आई है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई से दक्षिण अफ्रीका की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को गेंदबाजी कोच के तौर पर शामिल करने के लिए बीसीसीआई से डिमांड की है। मोर्ने मोर्केल गौतम गंभीर के साथ लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम में साथ में काम कर चुके हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के जब गौतम गंभीर कप्तान थे तब मोर्कल उनकी टीम में खेलते थे।

ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई गौतम गंभीर की इस डिमांड को पूरी कर पाता है या फिर कोई दूसरे विकल्प की तरफ जाता है। क्योंकि जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी का भी नाम गेंदबाजी कोच के तौर पर चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments