HomeHindi Newsवेस्टइंडीज की अच्छी गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सकी PNG

वेस्टइंडीज की अच्छी गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सकी PNG

वेस्ट इंडीज और पापुआ न्यूगिनी के बीच t20 विश्व कप का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पापुआ न्यूगिनी ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए हैं और 137 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज की टीम के सामने रखा है।

इस मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी की टीम की ओर से नंबर चार के बल्लेबाज सेसे बाऊ ने 43 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा किप्लिन डोरिगा ने 18 गेंद में 27 रनों की पारी खेली। वेस्ट इंडीज की टीम की ओर से आंद्रे रसल और अलजारी जोसेफ ने दो-दो विकेट हासिल किये।

अब देखना यह है कि यहां से वेस्टइंडीज के टीम इस लक्ष्य का पीछा किस तरीके से करती है। क्योंकि कई बार छोटी टीमों के सामने वेस्टइंडीज की टीम में फंस जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments