कांग्रेस नेता उदित राज ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 1949 से लेकर 1990 तक हिंदू महासभा, आरएसएस और जनसंघ क्या कर रहा था? अगर मंडल कमीशन नहीं आता तो राम मंदिर नहीं बनता। असली सच्चाई ये है कि पिछड़ों के आरक्षण के विरोध में जो ज्वाला पैदा हुई थी, उसके लिए आडवाणी ने दिशा दी थी। उदित राज ने कहा कि हजारों वर्ष से दलितों को गांव के किनारे बसाया जाता था और परछाई से भी सवर्ण अपवित्र हो जाते थे। भगवान राम-कृष्ण हजारों वर्ष से थे, क्या दुर्गति थी हमारी? उदित ने दावा किया कि हमारा कलयुग 22 जनवरी के बाद शुरू होगा।
22 जनवरी के बाद शुरू होगा हमारा कलयुग.. कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान
RELATED ARTICLES