HomeHindi NewsGT के गेंदबाजों के सामने नहीं चले SRH के बल्लेबाज

GT के गेंदबाजों के सामने नहीं चले SRH के बल्लेबाज

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए हैं और 163 रनों की चुनौती गुजरात टाइटंस की टीम के सामने रख दी है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए अच्छी शुरुआत मिली। लेकिन कोई भी खिलाड़ी इन अच्छी शुरुआत को बड़ी बड़ी में तब्दील नहीं कर सका। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद ने 29- 29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कलासेन ने 24 और शाहबाज अहमद ने 22 रनों की पारी खेली।

गुजरात टाइटंस की टीम की ओर से मोहित शर्मा ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments