HomeHindi NewsDelhi Newsमुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तार होने वाले, पहले नेता बने अरविन्द केजरीवाल

मुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तार होने वाले, पहले नेता बने अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। स्वतंत्र भारत में गिरफ्तार होने वाले वह पहले मौजूदा मुख्यमंत्री हैं।

बता दें यह घटनाक्रम दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी समन के संबंध में आप सुप्रीमो को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद आया।

गुरुवार की शाम को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी केजरीवाल को समन देने के लिए उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचे। जांच एजेंसी ने उनके आवास पर तलाशी ली और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत मुख्यमंत्री का बयान दर्ज किया।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को दंडात्मक कार्रवाई से कोई अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।

वहीँ अदालत ने सुरक्षा की मांग करने वाले मुख्यमंत्री के आवेदन को आगे के विचार के लिए 22 अप्रैल को सूचीबद्ध किया, जब समन को चुनौती देने वाली उनकी मुख्य याचिका सुनवाई के लिए तय की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments