HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री कराने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन भी...

छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री कराने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय

छत्तीसगढ़ में जमीन की खरीदी और बिक्री के लिए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति और लोगों को सुविधाएं देने के लिए महानिरीक्षक पंजीयक ने मार्च महीने में पडऩे वाले 11 अवकाश के दिन होने के मद्देनजर 16 मार्च से शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खोलने और पंजीयन करने के आदेश जारी किए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इसमें से शासकीय अवकाश के 11 दिन भी शामिल हैं। अवकाश के दिन पंजीयन कार्यालय बंद रहने से दस्तावेजों का पंजीयन प्रभावित होगा, जिससे शासकीय राजस्व अर्जन का भी प्रभावित होना स्वाभाविक है। जनसुविधा और शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए मार्च महीने में शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन भी पंजीयन कार्य होंगे। अब कार्यालय 16 मार्च शनिवार, 17 मार्च रविवार, 23 मार्च शनिवार, 29 मार्च शुक्रवार, 30 मार्च शनिवार, 31 मार्च रविवार को खुले रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments