HomeHindi Newsयशस्वी और रोहित ने की धमाकेदार बल्लेबाजी, भारत के नाम रहा पहला...

यशस्वी और रोहित ने की धमाकेदार बल्लेबाजी, भारत के नाम रहा पहला दिन

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच धर्मशाला के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जा रहा है इस पांचवें टेस्ट मैच का आज पहले दिन का खेल समाप्त हो गया और भारतीय टीम ने इंग्लैंड के 218 रनों के जवाब में एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बना दिए हैं। इस वक्त कप्तान रोहित शर्मा 52 और नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं

भारतीय टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में भी अपनी शानदार फार्म जारी रखी और 56 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल के टेस्ट सीरीज में 700 रन भी पूरे हो गए हैं। इंग्लैंड की टीम की ओर से इस मुकाबले में शोएब बशीर को एक सफलता तक मिल चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments