बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल, 11 नवंबर को होगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। चुनाव प्रचार थम चुका है और प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की स्थिति
दूसरे चरण के मतदान में प्रमुख गठबंधनों के प्रत्याशियों की संख्या इस प्रकार है:
| गठबंधन | कुल प्रत्याशी | प्रमुख घटक दल और प्रत्याशी संख्या |
| राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) | 122 | भाजपा (53), जदयू (44), लोजपा-रामविलास (15), राष्ट्रीय लोक मोर्चा (4), हम (6) |
| महागठबंधन | 126 | राजद (70), कांग्रेस (37), वीआईपी (8), सीपीआई (4), सीपीआई एमएल (6), सीपीआई (1) |
| जनसुराज पार्टी | 120 | – |
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
दूसरे चरण के चुनाव में कई वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। NDA के प्रमुख नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, मंत्री विजेंद्र यादव, नीतीश मिश्रा, प्रेम कुमार, कृष्णनंदन पासवान, प्रमोद कुमार, शीला मंडल, लेशी सिंह, जयंत राज। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी, रालोमो के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी शामिल हैं।


