HomeHindi NewsDelhi Newsरील मंत्री जी, यही है आपकी सुविधा; डिस्पोजेबल धोने के वीडियो पर...

रील मंत्री जी, यही है आपकी सुविधा; डिस्पोजेबल धोने के वीडियो पर कांग्रेस ने पूछा

इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 16601) के पेंट्रीकार का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए डिस्पोजेबल एल्युमीनियम फूड कंटेनर्स को धोकर दोबारा खाने के लिए रखते हुए देखा जा रहा है। कांग्रेस ने पूछा-रील मंत्री जी, यही है आपकी सुविधा।जनता से टिकट पर फुल वसूली की जाती है, लेकिन दूसरी ओर ये घटिया हरकत।

वीडियो में कथित तौर पर पेंट्रीकार के कर्मचारी इस्तेमाल किए जा चुके डिस्पोजेबल एल्युमीनियम फूड कंटेनर्स को धोकर दोबारा खाना पैक करने के लिए रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये कंटेनर मूल रूप से केवल एक बार उपयोग के लिए होते हैं।

कार्रवाई की मांग: यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रेलवे प्रशासन से तुरंत पेंट्री सेवा प्रदाता और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं ताकि यात्रियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।

यह वीडियो रेलवे की पेंट्री सेवाओं की स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है, खासकर तब जब यात्रियों से टिकट पर खाने का पूरा शुल्क लिया जाता है। रेलवे ने इस वीडियो की जांच शुरू कर दी है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स भारी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

यात्री की शिकायत: यात्री रवि दुबे ने जब इस घटिया हरकत पर आपत्ति जताई, तो पेंट्री कर्मचारियों ने इसे “रोजमर्रा की प्रक्रिया” बताकर नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई।

आक्रोश: जनता से टिकट और खाने का पूरा पैसा वसूले जाने के बावजूद इस तरह की अस्वच्छता और लापरवाही से यात्रियों में भारी आक्रोश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments