हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाएं चंद्रमा के दर्शन करने के बाद छलनी से अपने पति को देखती हैं, चंद्रदेव को अर्घ्य देती हैं, और पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत पूरा करती हैं।
शुभ तिथि और मुहूर्त:
- चतुर्थी तिथि आरंभ: 09 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से
- चतुर्थी तिथि समाप्त: 10 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर
- पूजा शुभ मुहूर्त: शाम 05 बजकर 57 मिनट से शाम 07 बजकर 07 मिनट तक (कुल अवधि: 1 घंटा 9 मिनट)
- चंद्रोदय का मानक समय (दिल्ली): रात 08 बजकर 13 मिनट पर
प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय (10 अक्तूबर 2025)
शहर | चंद्रोदय का समय | शहर | चंद्रोदय का समय |
कोलकाता | रात 07:41 | देहरादून | रात 08:04 |
पटना | रात 07:48 | कानपुर | रात 08:06 |
रांची | रात 07:52 | शिमला | रात 08:06 |
लखनऊ | रात 08:02 | चंडीगढ़ | रात 08:08 |
प्रयागराज | रात 08:02 | लुधियाना | रात 08:11 |
दिल्ली/नोएडा | रात 08:13 | जम्मू | रात 08:11 |
जयपुर | रात 08:22 | भोपाल | रात 08:26 |
इंदौर/उज्जैन | रात 08:33 | चेन्नई | रात 08:37 |
अहमदाबाद | रात 08:47 | बंगलूरू | रात 08:48 |
मुंबई | रात 08:55 | रायपुर | रात 07:43 |
चांद के दिखने का अनुमान
अलग-अलग शहरों की भौगोलिक स्थिति के कारण चंद्रोदय के समय में अंतर होता है।
समय पर चांद दिखने की संभावना वाले शहर (जल्दी चंद्रोदय): कोलकाता, रायपुर, पटना, रांची, लखनऊ, कानपुर, देहरादून, शिमला, जयपुर, इंदौर, भोपाल, चेन्नई, बंगलूरू और मुंबई।
चांद निकलने में देरी की संभावना वाले शहर (देरी से चंद्रोदय): दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, चंडीगढ़, पंजाब, लुधियाना, अमृतसर, मेरठ, आगरा, प्रयागराज और अहमदाबाद।