More
    HomeHindi NewsBusinessहुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 : राजिंदर गुप्ता से लेकर त्रिशनीत अरोड़ा...

    हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 : राजिंदर गुप्ता से लेकर त्रिशनीत अरोड़ा तक.. ये हैं पंजाब के सबसे अमीर लोग?

    पंजाब ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें औद्योगिक दिग्गजों और नए ज़माने के उद्यमियों का मिश्रण राज्य की विविध आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है। कपड़ा और साइकिल उद्योग के दिग्गजों से लेकर खाद्य, स्वास्थ्य सेवा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी, पंजाब का योगदान सभी क्षेत्रों में फैला हुआ है। युवा पीढ़ी में सबसे आगे हैं टीएसी सिक्योरिटी के संस्थापक, अध्यक्ष और समूह सीईओ त्रिशनीत अरोड़ा हैं जिन्हें भारत में पाँचवें सबसे युवा धन सृजनकर्ता का दर्जा दिया गया है। केवल 31 वर्ष की आयु में, उनकी कुल संपत्ति 2024 में 1,100 करोड़ से बढक़र 2025 में 1,830 करोड़ (215 मिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गई है, जिससे उनकी समग्र राष्ट्रीय रैंकिंग 1,463वें से बढक़र 1,207वें स्थान पर आ गई है। लगातार दूसरे वर्ष वे इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले पंजाब के सबसे युवा उद्यमी भी बने हुए हैं।

    टीएसी सिक्योरिटी को एक वैश्विक पावरहाउस बनाया

    सबसे युवा श्रेणी में एकमात्र साइबर सुरक्षा उद्यमी, अरोड़ा ने टीएसी सिक्योरिटी को एक वैश्विक पावरहाउस बनाया है, जो फॉच्र्यून 500 फर्मों और सरकारों सहित 100 देशों में 6,000 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। 2024 में कंपनी का आईपीओ भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में सबसे अधिक सब्सक्राइब हुआ था, और तब से नौ महीनों में इसके शेयर में 1,400त्न से अधिक की वृद्धि हुई है। वह TAC की वेब3 शाखा, साइबरस्कोप का भी नेतृत्व करते हैं, जो एक विशेष CoinMarketCap साझेदारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय लिस्टिंग की तैयारी कर रही है।

    पंजाब का धन मानचित्र: विरासत और नए युग का मिलन

    राजिंदर गुप्ता, एसपी ओसवाल और ओंकार सिंह पाहवा पंजाब की स्थायी औद्योगिक रीढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं त्रिशनीत अरोड़ा नए युग की डिजिटल धार लेकर आते हैं, जो दर्शाता है कि कैसे राज्य के उद्यमी पारंपरिक उद्योगों और साइबर सुरक्षा तथा ब्लॉकचेन जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों को आकार दे रहे हैं।

    2025 में पंजाब के सबसे अमीर

    अरोड़ा के अलावा, पंजाब के प्रतिनिधित्व में कई जाने-माने उद्योगपति और उद्यमी शामिल हैं:

    • राजिंदर गुप्ता (ट्राइडेंट ग्रुप) — 11,560 करोड़; रैंक 272
    • परितोष कुमार एवं परिवार (हैप्पी फोर्जिंग्स) — 8,260 करोड़; रैंक 365
    • जसपाल सिंह कंधारी एवं परिवार (कंधारी बेवरेजेज, चंडीगढ़) — 7,580 करोड़; रैंक 387
    • मनीष ग्रोवर (जीना सीखो लाइफकेयर, मोहाली) — 6,960 करोड़; रैंक 418
    • एसपी ओसवाल (वर्धमान टेक्सटाइल्स) — 6,540 करोड़; रैंक 447
    • नीलेश गर्ग एवं परिवार (सात्विक ग्रीन एनर्जी, चंडीगढ़) — 5,650 करोड़; रैंक 521
    • सुरेश शर्मा एवं परिवार (एलेंजर्स मेडिकल, चंडीगढ़) — 5,220 करोड़; रैंक 560
    • अनूप बेक्टर एवं परिवार (बेक्टर फूड्स, लुधियाना) — 4,310 करोड़; रैंक 647
    • ओंकार सिंह पाहवा एवं परिवार (एवन साइकिल्स, लुधियाना) — 4,100 करोड़; रैंक 669
    • अविनाश गुप्ता (आरएन गुप्ता, लुधियाना) — 2,620 करोड़; रैंक 934
    • चंद्र भूषण बजाज (मोहित मिनरल्स, बठिंडा) — 1,540 करोड़; रैंक 1345
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments