More
    HomeHindi Newsचुनाव चोरी के ब्लैक & वाइट सबूत.. राहुल गांधी का यह पोस्टर...

    चुनाव चोरी के ब्लैक & वाइट सबूत.. राहुल गांधी का यह पोस्टर बना चर्चा का केंद्र


    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने रायबरेली दौरे के दौरान हरचंदपुर विधानसभा में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणामों से उन्हें चुनाव में “वोट चोरी” के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि चुनाव परिणामों में “दाल में कुछ काला” है, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि चुनाव चोरी किए जा रहे हैं और जनता से उनका हक छीना जा रहा है।

    उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को “बब्बर शेर” बताते हुए कहा कि वे सब मिलकर संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद, राहुल गांधी ने प्रजापति समाज की एक बैठक में हिस्सा लिया और शहर में एक अशोक स्तंभ का भी लोकार्पण किया।

    राहुल के दौरे के बीच यूपी के मंत्री का विरोध

    राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरचंदपुर में “राहुल गांधी वापस जाओ” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना दिया, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई। मंत्री द्वारा सांसद का खुले तौर पर विरोध करने से राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है।

    ‘कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश’ वाला पोस्टर बना चर्चा का विषय

    राहुल गांधी के दौरे के दौरान शहर में लगे एक होर्डिंग ने सबका ध्यान खींचा। इस पोस्टर पर लिखा था, “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश।” यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments