HomeHindi NewsEntertainmentWar 2 : जूनियर NTR का खुलासा, बताया क्यों सता रहा था...

War 2 : जूनियर NTR का खुलासा, बताया क्यों सता रहा था उन्हें डर

‘वॉर 2’ की रिलीज से पहले हैदराबाद में हुए एक ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपने दिल की बात कही। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनके मन में एक डर था।

एनटीआर ने कहा, “जब मैंने ‘वॉर 2’ साइन की, तो मेरे मन में एक डर था। मैं साउथ इंडिया से हूं और मुझे लगता था कि मैं हिंदी बोलने में उतनी अच्छी तरह से नहीं बोल पाऊंगा। मुझे लगा कि मैं अपनी लाइनें सही तरीके से डिलीवर नहीं कर पाऊंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि इस डर को दूर करने में डायरेक्टर अयान मुखर्जी और ऋतिक रोशन ने उनकी बहुत मदद की। उन्होंने बताया कि ऋतिक रोशन ने सेट पर उनका हमेशा साथ दिया और उन्हें सहज महसूस कराया।

फिल्म के प्रोड्यूसर नागा वामसी ने भी एनटीआर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि “हम एनटीआर को बॉलीवुड नहीं भेज रहे हैं, बल्कि ऋतिक रोशन का टॉलीवुड में स्वागत कर रहे हैं।” वामसी ने तेलुगू दर्शकों से अपील की कि वे ‘वॉर 2’ को इतना प्यार दें कि तेलुगू वर्जन का कलेक्शन हिंदी वर्जन से 1 रुपये ज्यादा हो।

‘वॉर 2’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है, जिसमें ऋतिक रोशन अपने किरदार कबीर के रूप में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में एनटीआर एक खलनायक की भूमिका में हैं और किआरा आडवाणी भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments