HomeHindi NewsCrimeदिल्ली में खौफनाक वारदात.. एक्टर हुमा कुरैशी के भाई आसिफ की हत्या

दिल्ली में खौफनाक वारदात.. एक्टर हुमा कुरैशी के भाई आसिफ की हत्या

दिल्ली में स्कूटी खड़ी करने के विवाद में एक्टर हुमा कुरैशी के भाई आसिफ की हत्या कर दी गई। इस मर्डर से हर कोई हैरान है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में बुरी तरह से घायल होने के बावजूद भी आसिफ दोनों हमलावरों से लड़ते दिख रहा है। आरोपी उज्ज्वल और गौतम ने आसिफ पर ताबड़तोड़ हमले किए जिससे उसकी मौत हो गई।

निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार रात करीब 11 बजे स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले भी आसिफ कुरैशी और हमलावरों के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हो चुका है। झगड़ा इतना बढ़ा कि जब तक आसपास के लोग बीच-बचाव करते, उज्जवल और गौतम ने चाकू से आसिफ कुरैशी को लहूलुहान कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे दोनों आरोपी पहले से बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। दरअसल घर के आगे स्कूटी खड़ी कर दी गई, तो आसिफ ने कहा कि स्कूटी तो छोड़ दे। बस इसी बात पर बहस शुरू हो गई और झगड़ा हो गया। बीचबचाव की कोशिशों के बावजूद आरोपियों ने आसिफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments