HomeHindi Newsलंच तक इंग्लैंड को लगे पांच झटके, भारत की शानदार गेंदबाजी

लंच तक इंग्लैंड को लगे पांच झटके, भारत की शानदार गेंदबाजी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज चौथे टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल जारी है और पहले सेशन में लंच तक इंग्लैंड ने अपनी टीम के 5 विकेट खो दिए हैं और टीम ने लंच तक 112 रन बनाएं हैं।

इंग्लैंड की टीम की ओर से जैक क्रॉली ने 42 और जॉनी बेरेस्टो ने 38 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से डेब्यू कर रहे आकाशदीप ने अब तक तीन विकेट हासिल किए हैं। वहीं अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला है।

भारतीय टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। और जिस तरह की परिस्थितियाँ हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड की टीम 200 के भीतर ही ऑल आउट हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments