More
    HomeHindi NewsDefenceरूस ने Su-57 को बनाया महाविनाशक, दुनिया हैरान; भारत के लिए अच्छी...

    रूस ने Su-57 को बनाया महाविनाशक, दुनिया हैरान; भारत के लिए अच्छी खबर

    रूस ने अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-57 को हाइपरसोनिक मिसाइल के साथ एकीकृत कर उसकी मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि Su-57 लड़ाकू विमान अब हाइपरसोनिक हथियारों से लैस है। यह कदम Su-57 को दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट में से एक बना देगा।

    हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन की ताकत

    हालांकि, रूस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस हाइपरसोनिक मिसाइल को Su-57 में एकीकृत किया गया है, लेकिन विशेषज्ञ इसे नौसेना में इस्तेमाल होने वाली हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन (Zircon) के एयर-लॉन्च संस्करण के रूप में देख रहे हैं। जिरकॉन मिसाइल ध्वनि की गति से नौ गुना (Mach 9) से भी ज्यादा तेज उड़ने में सक्षम है और इसकी रेंज 1000 किलोमीटर से अधिक है। इसकी स्पीड और सटीकता इसे किसी भी मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम के लिए लगभग अभेद्य बनाती है।

    भारत के लिए यह खबर काफी अहम

    भारत के लिए यह खबर काफी अहम है। भारतीय वायुसेना अपनी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की तलाश में है। भारत ने पहले रूस के साथ मिलकर ‘फिफ्थ जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट’ (FGFA) परियोजना पर काम किया था, लेकिन बाद में कुछ तकनीकी और लागत संबंधी कारणों से यह परियोजना रोक दी गई थी।

    अब रूस एक बार फिर भारत को Su-57E बेचने का प्रस्ताव दे रहा है, जिसमें पूर्ण प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और स्थानीय उत्पादन का विकल्प भी शामिल है। चीन द्वारा पाकिस्तान को J-35A जैसे उन्नत स्टील्थ जेट देने की योजना के बीच, रूस का यह प्रस्ताव भारत के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प हो सकता है।

    Su-57 को जिरकॉन जैसी हाइपरसोनिक मिसाइल से लैस करना इसकी अपील को और बढ़ा सकता है, खासकर जब भारत का अपना AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) कार्यक्रम अभी विकास के चरण में है। हालांकि, भारत अभी भी अपने स्वदेशी कार्यक्रम को प्राथमिकता दे रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments