More
    HomeHindi NewsDelhi Newsदुनिया ने भारत का सैन्य सामर्थ्य देखा; मानसून सत्र से पहले PM...

    दुनिया ने भारत का सैन्य सामर्थ्य देखा; मानसून सत्र से पहले PM मोदी ने दिए कई संकेत

    संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का, भारत के सैन्य के सामर्थ्य का रूप देखा है। भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह 100 फीसदी हासिल किया। दुश्मन के घर में घुसकर 22 मिनट में आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। बिहार के कार्यक्रम के दौरान जो घोषणा की थी, बहुत ही कम समय में सेना वो कर के दिखा दिया।

    सदन इस विजयोत्सव को एक स्वर में प्रकट करेगा

    मोदी ने कहा, मेक इन इंडिया की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। जब भी मैं विदेश में साथियों से मिलता हूं तो उसकी तारीफ होती है। उन्होंने कहा, सदन इस विजयोत्सव को एक स्वर में विजय के भाव से इस सत्र के दौरान उस भावना को प्रकट करेगा, तो भारत की सैन्य शक्ति को बल मिलेगा। देश को प्रेरणा मिलेगी और सैन्य क्षेत्र में जो काम हो रहा है, उसे भी बल मिलेगा। मेक इन इंडिया को बल मिलेगा। नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर खोलेगा।

    10 सालों में इस बार 3 गुना पानी का भंडार

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। अब तक की खबरों के मुताबिक देश में मौसम बहुत ही अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक मौसम की खबरें हैं। बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हर परिवार की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण होता है। पिछले 10 सालों में इस बार 3 गुना पानी का भंडार हुआ है। जिसका आने वाले दिनों में भी देश के अर्थतंत्र को बहुत लाभ होगा।”

    ISS पर तिरंगा का लहराना हर देशवासी के लिए गौरव

    मोदी ने कहा कि ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र है। ये राष्ट्र के लिए विजयोत्सव का रूप है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भारत का तिरंगा का लहराना हर देशवासी के लिए गौरव का पल है। देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार के प्रति नया उमंग और उत्साह भरने वाली यात्रा रही है। दोनों सदन और देशवासी जिस गौरव का अनुभव कर रहे हैं उसमें एक स्वर से जुड़ेंगे और इसका यशगान होगा।”

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments