HomeHindi NewsEntertainment'मैं श्रेयस अय्यर के बच्चों की मां हूं', प्यार में दीवानी अभिनेत्री...

‘मैं श्रेयस अय्यर के बच्चों की मां हूं’, प्यार में दीवानी अभिनेत्री एडिन रोज ने कह दी बड़ी बात

‘बिग बॉस 18’ फेम अभिनेत्री एडिन रोज इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एडिन ने भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है। उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सबको चौंका दिया है। एडिन ने दावा किया है कि वह मन ही मन श्रेयस अय्यर से शादी कर चुकी हैं और खुद को उनके दो बच्चों की मां भी मानती हैं।

एडिन रोज ने इंटरव्यू में कहा, “मुझे श्रेयस अय्यर बहुत ज्यादा पसंद हैं। इतने पसंद हैं कि मैंने तो श्रेयस को अपना पति भी मान लिया है। दिमाग में मैं श्रेयस से शादी कर चुकी हूं। मैंने खुद को उनके दो बच्चों की मां भी मान लिया है।” उन्होंने आगे कहा कि वह श्रेयस अय्यर की बैटिंग और स्टाइल की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। जब वह मैदान पर खेलते हैं, तो मेरी नजरें उनसे हटती नहीं। उनका आत्मविश्वास और मुस्कान मुझे दीवाना बना देती है।

हालांकि, एडिन ने यह भी बताया कि वह श्रेयस से कभी नहीं मिली हैं और अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह उनसे शादी भी करेंगी। उन्होंने अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बताते हुए यह भी कहा कि वह जल्द ही अपने एग्स फ्रीज करवाने वाली हैं, क्योंकि वह बच्चे चाहती हैं।

एडिन रोज का यह बेबाक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। फिलहाल, श्रेयस अय्यर की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि एडिन रोज ‘बिग बॉस 18’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आई थीं और उन्होंने अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा था। वह साउथ इंडियन सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं और जल्द ही नयनतारा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ में नजर आने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments