HomeHindi Newsएमपी में दर्दनाक हादसा: ट्राले की टक्कर से कार चकनाचूर, नौ लोगों...

एमपी में दर्दनाक हादसा: ट्राले की टक्कर से कार चकनाचूर, नौ लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार रात एक भीषण सडक़ हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्राले ने मारुति वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मारुति कार पूरी तरह से ट्राले में चिपक गई और उसके परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 9 बजे थांदला-पेटलावद मार्ग पर हुआ। मारुति वैन में सवार सभी नौ लोग शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्राला गलत दिशा से आ रहा था और चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए नियंत्रण खो दिया। टक्कर के बाद कार ट्राले के नीचे बुरी तरह फंस गई, जिससे कार में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए।

शवों को निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। गैस कटर की मदद से कार को ट्राले से अलग करने और उसमें फंसे शवों को निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए झाबुआ जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। इस दुर्घटना के बाद सडक़ सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। इस दुखद घटना से झाबुआ जिले में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments