More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsभीषण गर्मी से परेशान हैं तो है अच्छी खबर.. जानें कब दस्तक...

    भीषण गर्मी से परेशान हैं तो है अच्छी खबर.. जानें कब दस्तक देने वाला है मानसून

    देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ राज्यों में राहत है। अब केरल में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम अपडेट के अनुसार इस बार मानसून समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार अगले 4-5 दिनों में यानी 25 से 29 मई के बीच पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने पहले 27 मई को मानसून के केरल पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया था और अब ताजा संकेतों के अनुसार यह और भी पहले आ सकता है। दक्षिण अरब सागर में बन रही अनुकूल मौसम प्रणालियों के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    2009 के बाद पहली बार होगा ऐसा

    आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों में मानसून से जुड़ी गतिविधियां तेज होंगी। इसका सीधा असर लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों पर देखने को मिलेगा। यदि मानसून अपने पूर्वानुमान के अनुसार समय से पहले केरल पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद पहली बार होगा जब दक्षिणी राज्य में इतनी जल्दी मानसून की दस्तक होगी। 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था।

    सामान्य से अधिक बारिश की भी संभावना जताई

    मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश की भी संभावना जताई है, जो किसानों और आम नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। समय से पहले मानसून का आना कृषि गतिविधियों को भी गति देगा और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। अब सभी की निगाहें अगले कुछ दिनों पर टिकी हैं, जब केरल में मानसून की आधिकारिक दस्तक हो सकती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments