HomeHindi NewsEntertainment'मिशन इम्पॉसिबल 8' ने भारत में पीटा डंका, टॉम क्रूज की फिल्म...

‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने भारत में पीटा डंका, टॉम क्रूज की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

टॉम क्रूज की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 8: द फाइनल रेकनिंग’ ने भारत में शानदार ओपनिंग की है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन ₹17.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यह आंकड़ा न केवल इस साल की किसी भी हॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है, बल्कि इसने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। टॉम क्रूज का क्रेज भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टॉम क्रूज एक बार फिर एथन हंट के किरदार में

‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रैंचाइजी की यह आठवीं फिल्म है और इसमें टॉम क्रूज एक बार फिर एथन हंट के अपने प्रतिष्ठित किरदार में लौट आए हैं। फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स और रोमांचक कहानी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments