More
    HomeHindi Newsमुगलशाही को चकनाचूर कर दिया था.. शिवाजी महाराज पर बोले अमित शाह

    मुगलशाही को चकनाचूर कर दिया था.. शिवाजी महाराज पर बोले अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    पूरे देश को स्वराज का मंत्र दिया

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ना भाग्य उनके यानि छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ था, ना भूतकाल उनके साथ था, ना धन था ना सेना थी। एक बच्चा अपने अदम्य साहस और संकल्प के साथ पूरे देश को स्वराज का मंत्र देकर गया। देखत ही देखते 200 साल से चल रही मुगलशाही को चकनाचूर कर देश को स्वतंत्र कराया। अमित शाह ने कहा कि आज हम देश की आजादी के 75 साल के बाद दुनिया के सामने सिर उठा कर खड़े हैं। हम संकल्प करते हैं कि जब आजादी को 100 साल होंगे तब दुनिया में 1 नंबर पर हमारा भारत होगा, उसकी मूल कल्पना शिवाजी ने रखी।

    मातृभूमि की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया

    गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हिंद स्वराज के संस्थापक, धर्मध्वजा के महान रक्षक, सेवा और वीरता की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा नमन। छत्रपति शिवाजी महाराज ने देशवासियों को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करके अपनी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। हिंदवी स्वराज की अवधारणा को साकार करने वाले, लोक सेवा के मूल्य को स्थापित करने वाले शिवाजी महाराज को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक, धर्मध्वजा के महान रक्षक, सेवा और वीरता की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी पुण्यतिथि पर मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शिवाजी महाराज ने देशवासियों के हृदय में अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गौरव की भावना पैदा की तथा उन्हें मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित किया। हिंदवी स्वराज्य की संकल्पना को मूर्त रूप देने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित लोक सेवा के मूल्य सदैव स्मरणीय हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments