More
    HomeHindi Newsआज का इतिहास: डब्ल्यूएचओ की हुई थी स्थापना.. जर्मनी में सोवियत गणराज्य...

    आज का इतिहास: डब्ल्यूएचओ की हुई थी स्थापना.. जर्मनी में सोवियत गणराज्य का उदय

    इतिहास में 7 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है। इस दिन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्ल्यूएचओ की स्थापना हुई थी, जिसका वैश्विक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव है। डब्ल्यूएचओ वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए देशों के बीच सहयोग और मानक तय करने का कार्य करता है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के दिन की याद में हर साल ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। वहीं ब्रिटिश शासनकाल के कानून, जर्मनी में सोवियत गणराज्य का उदय, पंडित रविशंकर का जन्म और अन्य कई महत्वपूर्ण घटनाएँ इसी दिन घटित हुई हैं।

    जर्मनी में असफल रहा था समाजवाद

    7 अप्रैल, 1919 को प्रथम विश्व युद्ध के बाद जर्मनी में क्रांति की लहर के दौरान बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना की गई थी। यह एक अल्पकालिक समाजवादी राज्य था जो मुख्य रूप से म्यूनिख में केंद्रित था। प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की हार और उसके बाद की सामाजिक और राजनीतिक अस्थिरता ने क्रांति के लिए जमीन तैयार की। बवेरिया में भी राजशाही का अंत हो गया था और एक कमजोर गणतांत्रिक सरकार स्थापित हुई थी। अराजकतावादी और कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने मौजूदा सरकार से असंतुष्ट होकर 7 अप्रैल, 1919 को सोवियत गणराज्य की घोषणा कर दी। नाटककार अन्स्र्ट टोलर इसके पहले नेता बने। शुरुआती दौर में इस गणराज्य का नेतृत्व बुद्धिजीवियों और अराजकतावादियों जैसे टोलर, गुस्ताव लैंडौअर और एरिच मुसम ने किया। हालांकि उनके पास शासन का बहुत कम अनुभव था। कुछ ही हफ्तों के भीतर, कम्युनिस्टों ने यूजेन लेविने के नेतृत्व में सत्ता पर कब्जा कर लिया। उन्होंने अधिक कठोर कम्युनिस्ट नीतियां लागू करने का प्रयास किया। नतीजा यह हुआ कि इस सोवियत गणराज्य को जर्मन सेना और दक्षिणपंथी फ्रीकॉप्र्स (नामक अर्धसैनिक इकाइयों ने बेरहमी से दबा दिया। मई 1919 की शुरुआत में म्यूनिख में खूनी संघर्ष हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हुई और सोवियत गणराज्य का अंत हो गया।

    ये भी हैं 7 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

    • 1818 में ब्रिटिश शासन के तहत ‘बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन एक्ट’ लागू किया गया, जो बिना मुकदमा चलाए व्यक्ति को हिरासत में रखने और देश से निष्कासित करने की अनुमति देता था। यह कानून भारत की आज़ादी तक लागू रहा.
    • 1920 में विश्वविख्यात भारतीय सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म हुआ.
    • 1929 मेंब्रिटेन की इंपीरियल एयरवेज की पहली व्यावसायिक उड़ान भारत पहुंची, जब लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक विस्तारित किया गया.
    • 1946 में फ्रांस ने सीरिया की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी.
    • 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की, जो आज वैश्विक स्वास्थ्य प्रयासों की अगुवाई करता है.
    • 1955 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
    • 1978 में अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रॉन बम के निर्माण पर रोक लगाने की घोषणा की.
    • 2010 में पटना की एक विशेष अदालत ने 1997 में बिहार के अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर-बाथे गांव में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 लोगों को फांसी और 10 को उम्रकैद की सज़ा सुनाई.
    • 2020 में भारत सरकार ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को आंशिक रूप से हटाने का निर्णय लिया.
    • 2022 में भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स स्थापित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments