More
    HomeHindi Newsमहुआ के फूलों की कुकीज और योग की नई थीम.. मन की...

    महुआ के फूलों की कुकीज और योग की नई थीम.. मन की बात में यह भी बोले पीएम मोदी

    मन की बात के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे गांवों के लोग और खासकर आदिवासी समुदाय महुआ के फूलों के महत्व को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूलों से कुकीज बनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के राजाकोह गांव की चार बहनों के प्रयासों से महुआ के फूलों से बनी कुकीज बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में भी 2 बहनों ने महुआ के फूलों के साथ एक नया प्रयोग किया है।

    एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग

    मोदी ने कहा कि योग दिवस आने में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है। आपने अभी तक योग को अपने जीवन में शामिल नहीं किया है तो अभी करें, अभी भी देर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 साल पहले 21 जून 2015 को मनाया गया था। अब यह दिन योग के एक भव्य उत्सव का रूप ले चुका है। मोदी ने कहा कि योग दिवस 2025 की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग रखी गई है। हम योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना चाहते हैं।

    11 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित किया

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों के दौरान नवनिर्मित टैंकों, तालाबों और अन्य जल पुनर्भरण संरचनाओं के माध्यम से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित किया गया है। आप सोच रहे होंगे कि 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी कितना होता है? गोविंद सागर झील में 9-10 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित नहीं किया जा सकता है।

    स्वयंसेवी गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ें

    मन की बात के 120वें एपिसोड में मोदी ने कहा कि गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और बच्चों के पास इस दौरान करने के लिए बहुत कुछ होता है। यह समय अपने हुनर को निखारने के साथ एक नया शौक विकसित करने का भी है। इन छुट्टियों में आपके पास स्वयंसेवी गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुडऩे का भी अवसर है। अगर कोई संगठन, स्कूल या सामाजिक संस्था या विज्ञान केंद्र ऐसी ग्रीष्मकालीन गतिविधियों का आयोजन कर रहा है, तो उसे प्तरू4॥शद्यद्बस्रड्ड4ह्य के साथ ज़रूर शेयर करें।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments