HomeHindi NewsChhattisgarh Newsजम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं से नुकसान.. यह है देशभर के मौसम का...

जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं से नुकसान.. यह है देशभर के मौसम का पूर्वानुमान

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रातभर चली तेज हवाओं के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ गिरने की घटनाएं देखी गई हैं। बहाली कार्य जारी है। श्रीनगर नगर निगम अधिकारी मेहराज दीन बुजा ने बताया कि रात को तेज हवाओं के कारण बहुत जगहों पर नुकसान हुआ है। हमारी टीम सुबह से बहाली कार्य में लगी हुई है। लोगों से हमारा अनुरोध है कि सडक़ पर अपनी गाड़ी पार्क ना करें या उस जगह पर पार्किंग ना करें जहां पर पेड़ गिरने की आशंका है। बहुत सारी जगहों पर हमें नुकसान होने की सूचना मिल रही है।

मिला-जुला रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर और मध्य भारत में दिखेगा, जबकि दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में मौसम स्थिर रहेगा। गर्मी, बारिश और तेज हवाओं का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं (20-25 किमी/घंटा) चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है। सुबह हल्की धुंध और दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

पंजाब और हरियाणा में भी चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब और हरियाणा में तेज हवाएं (25-35 किमी/घंटा) चलेंगी। अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। धूल भरी हवाओं से सावधान रहने की सलाह भी दी गई है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments