HomeHindi News5 वर्ष बीते, 12 वर्ष भी हाथ ऊपर रखेंगे.. दिगम्बर हरिवंश गिरि...

5 वर्ष बीते, 12 वर्ष भी हाथ ऊपर रखेंगे.. दिगम्बर हरिवंश गिरि की अजीब प्रतिज्ञा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां हो रही हैं, तो देशभर से साधु-संतों का आना शुरू हो गया है। इनमें से कई साधू-संत अपनी खासियत के लिए चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं। इन्हीं में से एक हैं दिगम्बर हरिवंश गिरि। उनकी खास बात यह है कि उन्होंने पिछले 5 वर्षों से अपना हाथ ऊपर उठा रखा है। उन्होंने 12 वर्षों तक इसे इसी तरह हाथ ऊपर रखने का संकल्प लिया है।

इस बार की व्यवस्थाएं अच्छीं

दिगंबर हरिवंश गिरि ने कहा कि मैंने पिछले 5 सालों से अपना हाथ ऊपर रखा है। मैंने इसे 12 साल तक ऐसे ही रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि देश का विकास हो, देश उन्नति करे। मैं हर बार कुंभ में आता हूं। इस बार की व्यवस्था बहुत अच्छी है। प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2024 तक किया जाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments