Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में 5 हजार बर्खास्त कर्मी बहाल.. 25 हजार कर्मियों को मिला...

छत्तीसगढ़ में 5 हजार बर्खास्त कर्मी बहाल.. 25 हजार कर्मियों को मिला रुका वेतन

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जताया आभार
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने सभी वर्गों को बड़ी राहत दी है। स्वास्थ्य विभाग के 5 हजार बर्खास्त कर्मी बहाल किए गए हैं तो 25 हजार कर्मियों को रुका वेतन मिल गया है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक हड़ताल में थे। इस अवधि का अवकाश व रुका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को मिला है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल को आभार व्यक्त किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने समझा दर्द
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी व वेतन अस्वीकृत कर दिया गया था। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर गुहार लगाई तो जायसवाल ने अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में बर्खास्त 5 हजार कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया गया है। 25 हजार कर्मचारियों का अंदोलन के दौरान रुका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है। इससे 30 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है और उनका परिवार भी अब चिंता से मुक्त हो गया है। हालांकि अभी चिकित्सा शिक्षा विभाग के दो हजार कर्मचारियों के रुके हुये वेतन को देने का आदेश जारी नहीं किया गया है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इन कर्मियों का भी वेतन जारी करने का निवेदन स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से किया हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments