More
    HomeHindi Newsपाक के 47 जवानों को मौत के घाट उतारा.. बलूच लिबरेशन आर्मी...

    पाक के 47 जवानों को मौत के घाट उतारा.. बलूच लिबरेशन आर्मी का बड़ा हमला

    पाकिस्तान इन दोनों बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। एक तरफ उसके भेजे आतंकवादी कश्मीर में घुसपैठ से पहले ही मारे जा रहे हैं तो दूसरी तरफ अफगानिस्तान के तालिबान लड़ाके उसके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। तीसरी तरफ बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने भी पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया है। बलूचिस्तान के तुरबत के पास पाकिस्तान सेना के काफिले पर बीएलए की फिदाश्र यूनिट मजीद ब्रिगेड ने आत्मघाती हमले में पाकिस्तान के 47 सैनिक मारे गए हैं, जबकि 30 से अधिक घायल हैं।

    भारत से लगा रहे हैं गुहार

    दरअसल बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहे हैं। वह इसके लिए भारत से गुहार लगा रहे हैं। दूसरी तरफ चीन अपने ड्रीम प्रोजेक्ट यहीं पर पूरा करने की जुगत में है7 ऐसे में बलूचिस्तान के अलगाववादी पाकिस्तान की नाक में दम किए हुए हैं। अगर ज्यादा दिन तक यह सब चला तो पाकिस्तान को लेने की देने पड़ सकते हैं। कश्मीर का राग अलापने वाला आतंकिस्तान हो सकता है कि बलूचिस्तान को भी खो दे।

    बलूचिस्तान में कई समूह सक्रिय

    बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर पिछले साल कई बड़े हमले हुए हैं। 2024 में बीएलए ने 302 हमले किए जिसमें 580 लोग मारे गए। वही बीएलएफ ने 284 हमले किए जिसमें 280 लोग मारे गए। बीआरएएस ने 204 हमले किए जिसमें 41 लोग मारे गए। वहीं अन्य समूहों ने भी 148 हमले किए जिसमें 101 लोग मारे गए। जाहिर सी बात है कि बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से परेशान हो चुके हैं इसलिए वह विद्रोह पर उतर आए हैं।

    विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोष देना पुरानी आदत

    अफगानिस्तान पर पाकिस्तान आर्मी द्वारा पिछले दिनों किए गए हवाई हमले की भारत ने कड़ी शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में पाक ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments