Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsDelhi Newsसीईसी राजीव कुमार की 3 पीढ़ियों ने किया मतदान.. इतनी रही 9...

सीईसी राजीव कुमार की 3 पीढ़ियों ने किया मतदान.. इतनी रही 9 बजे तक वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने एक मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में अपना वोट डाला। राजीव कुमार ने बताया कि ये मेरे लिए बहुत ही गर्वपूर्ण विषय है। मेरे पिता 95 साल के हैं। उन्होंने आज मतदान किया। हमारे परिवार के 3 पीढ़ी ने आज एक साथ मतदान किया। राजीव कुमार ने कहा कि हर वोटर को जरूर वोट डालना चाहिए। छठवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इन्होंने भी डाला वोट

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। वोट डालने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा के जितने भी नेता हैं वे इधर उधर की बातें करते हैं। मुख्य मुद्दे जैसे बेरोजगारी महंगाई के बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है। लोग ऊब चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में रोकी अग्निमित्रा पॉल की कार

पश्चिम बंगाल के खडग़पुर के बोनपुरा गांव के किस्मत अंगुआ में भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार रोक दी गई। उन्होंने कहा कि हमारे मूवमेंट को धीमा करने का प्रयास किया जा रहा है। ये टीएमसी के समर्थक हैं। यहां हमें जानबूझकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हम चुनाव आयोग को शिकायत कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग

छठवें चरण के मतदान में सुबह 9 बजे पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 16.54 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार में 9.66, हरियाणा में 8.31, जम्मू और कश्मीर में 8.89, झारखंड में 11.74, दिल्ली में 8.94, ओडिशा में 7.43 और उत्तर प्रदेश में 12.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments