Sunday, July 7, 2024
HomeHindi News22 साल के यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने...

22 साल के यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने भारत के पहले खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच राजकोट के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल फिलहाल 190 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल 190 रनों की पारी के दौरान अब तक 14 चौके और 10 छक्के जड़ चुके हैं। इसी के साथ यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा मुकाम भी भारतीय टीम के लिए हासिल कर लिया है।

भारत के लिए टेस्ट पारी में 10 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने यशस्वी जायसवाल

भारतीय टीम के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब तक अपनी इस पारी के दौरान 10 छक्के जड़ चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में यशस्वी जायसवाल पहले नंबर पर आ गए हैं। वह भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने एक पारी में टेस्ट मैच में 10 छक्के लगाए हैं।

यशश्वी जायसवाल अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक भी जड़ने के बेहद करीब हो गए हैं। इस सीरीज में अगर ऐसा वह करते हैं तो उनका दूसरा दोहरा शतक होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments