भारत और पूरी दुनिया के लिए 19 मार्च की तारीख बेहद खास है। इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटीं। भारत और बांग्लादेश के इतिहास में 19 मार्च का खास महत्व है। 19 मार्च 1972 के दिन दोनों देशों के बीच मैत्री एवं शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके साथ दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग का एक नया युग प्रारंभ हुआ था। शांति और सहयोग के आधार पर हुई मैत्री संधि में उपनिवेशवाद की आलोचना और गुटनिरपेक्षता जैसी बातें शामिल थीं। दोनों देशों ने एक-दूसरे से यह वादा भी किया कि वे कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना
19 मार्च 1944 में आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। आजाद हिंद फौज ने भारतीय भूमि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसने भारतीय जनता में स्वतंत्रता की भावना को और मजबूत किया। आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य के मोइरांग नामक स्थान पर राष्ट्रध्वज फहराया। कर्नल शौकत मलिक ने कुछ मणिपुरी और आजाद हिंद फौज के साथियों की मदद से पूर्वोत्तर में देश की सीमा में प्रवेश किया और वहां फौज द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आजाद हिंद फौज का गठन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने किया था। इसका उद्देश्य भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराना था।
19 मार्च को ये हुईं घटनाएं
- 1279 में मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।
- 1571 में स्पेनी सैन्य टुकडिय़ों ने मनीला पर कब्जा किया था।
- 1920 में अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया।
- 1944 में आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया।
- 1982 में प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जे. बी. कृपलानी का निधन।
- 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।
- 1990 में विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी का आयोजन।
- 2001 में ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
- 2005 में पाकिस्तान ने शाहीन-द्वितीय प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
- 2008 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
- 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
- 2020 में कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में चौथी मौत; कुल 173 मामले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामारी के हालात के बारे में देश के नाम संबोधन में 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कफ्र्यू’ का आह्वान किया।
- 2024 में हांगकांग में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित। सरकार को असहमति पर अंकुश लगाने की अधिक शक्ति मिली।