हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हमने 14 फसलों की रिकार्ड खरीद MSP पर की है और सभी फसलों को MSP पर खरीदने का भी निर्णय लिया है।
कांग्रेस बताए कि उसने अपने 10 साल के कार्यकाल में कितनी फसलों की MSP पर खरीद की है ? उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 10 सवाल भी पूछे।
भूपेंद्र हुड्डा से पूछे ये सवाल
सीएम नायब सिंह ने पूछा कि मुआवजे के रूप में 2 रुपए का चेक देकर किसानों का अपमान क्यों किया ? सीएम ने पूछा कि कांग्रेस सरकार में कितनी फसलें MSP पर खरीदी जाती थी? मासूम किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा करके उन पर अत्याचार क्यों किया? कांग्रेस बताए कि किसानों के हित में एक भी योजना की शुरुआत क्यों नहीं की? उन्होंने बागवानी फसलों को संरक्षित करने के लिए कौन सी नीति बनाई थी? जब सरकार थी तब फसलों की सिंचाई के लिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए क्या किया ? कांग्रेस बताए कि जब हरियाणा में किसानों की हालत खराब थी तो उन्होंने कोई ठोस कदम क्यों नही उठाए? सीएम ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा बताए कि उन्होंने अपने शासनकाल में कितनी सूरजमुखी की फसल MSP पर खरीदी थी? वर्ष 2005 से 2014 तक भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में बाजरे की कितनी खरीद MSP पर की थी? हुड्डा बताएं कि 2005 से 2014 तक कांग्रेस ने हरियाणा में कितनी सरसों MSP पर खरीदी थी?
14 फसलें रिकार्ड MSP पर खरीदी, कांग्रेस बताए.. नायब सिंह ने हुड्डा से पूछे 10 सवाल
RELATED ARTICLES