More
    HomeHindi News11 साल का इंतजार हुआ पूरा, भारत ने जीत लिया विश्व कप

    11 साल का इंतजार हुआ पूरा, भारत ने जीत लिया विश्व कप

    भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच बारबाडोस के मैदान पर खेले जा रहे t20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7 रनों से हराते हुए t20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। साल 2007 के बाद भारत ने दूसरी बार t20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने यह खिताब अपने नाम किया है।

    इसी के साथ इस मुकाबले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने T20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने अपना आखिरी मैच T20 क्रिकेट में भारत के लिए खेल लिया। यह बात विराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब लेने के बाद कही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments