More
    HomeHindi NewsChhattisgarh News70 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 1-1 हजार रुपए.. सीएम विष्णु...

    70 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 1-1 हजार रुपए.. सीएम विष्णु देव साय ने तीजा पर दी सौगात

    छत्तीसगढ़ में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महतारी वंदन योजना चल रही है। योजना के प्रति प्रतिबद्धता ही है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के पहले ही बड़ी सौगात दे दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि जारी की। 70 लाख महिलाओं के खाते में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए गए। इस दौरान महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।

    कारगर हो रही महतारी वंदन योजना

    भाजपा सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सतत सुधार के साथ परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इससे समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता व जागरूकता की कमी दूर होगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया था। योजना के तहत राज्य की 21 वर्ष से अधिक की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

    10 मार्च को हुआ था योजना का आगाज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया, जिनके बैंक खाते में अब तक योजना की 7 किश्तें ट्रांसफर कर दी गई हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments