HomeHindi NewsWPL में शबनीम इस्माइल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली...

WPL में शबनीम इस्माइल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली महिला खिलाड़ी

भारत में इस वक्त वुमेंस प्रीमियर लीग खेली जा रही है जिसका मुकाबला दिल्ली के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच खेला गया। जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम की स्टार तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने दिल्ली कैपिटल की टीम की कप्तान मेक लेनिंग को क्लीन बोल्ड करके एक नया इतिहास रच दिया है।

महिला क्रिकेट इतिहास की शबनीम इस्माइल ने फेंकी सबसे तेज गेंद

आपको बता दे वूमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने 132.01 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। और यह महिला क्रिकेट इतिहास में अब तक फेंकी गई सबसे तेज गेंद थी। इससे पहले पिछले साल वूमेन आईपीएल में ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी ने 130.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर रिकॉर्ड अपने नाम किया था लेकिन वह रिकॉर्ड टूट गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments