HomeHindi NewsChhattisgarh Newsजहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ भगवान का वास : सीएम...

जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ भगवान का वास : सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है, वहाँ भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव-धन संपदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है।
शीर्ष पद पर विराजमान हैं द्रौपदी मुर्मू
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए देश के शीर्ष पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रुप में विराजित किया। मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments