HomeHindi Newsमौजूदा दौर में कौन है विश्व क्रिकेट का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज?...

मौजूदा दौर में कौन है विश्व क्रिकेट का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज? स्टीव स्मिथ ने लिया है इस खिलाड़ी का नाम

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच नवंबर माह में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस सीरीज को लेकर हर कोई बेताब नजर आ रहा है क्योंकि विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।

हर कोई इस सीरीज में स्टीव स्मिथ बनाम जसप्रीत बुमराह की भिड़ंत देखना चाहता है। क्योंकि स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो वहीं गेंदबाजी में बुमराह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। और अब स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

जसप्रीत बुमराह है इस वक्त तीनों फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के स्टार दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। स्टीव स्मिथ ने कहा है कि “मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं इसमें कोई भी शक नहीं है।

आपको बता दें जसप्रीत बुमराह ने जब अपना वनडे डेब्यू ऑस्ट्रेलिया में किया था तो उनका पहला विकेट स्टीव स्मिथ के रूप में ही था उन्होंने स्टीव स्मिथ को आउट किया था और अपना पहला वनडे विकेट भी हासिल किया था वही टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह का पहला विकेट एबी डी विलियर्स है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments