HomeHindi Newsहम ऋषभ पंत को शांत रखने की कोशिश करेंगे,ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा...

हम ऋषभ पंत को शांत रखने की कोशिश करेंगे,ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच नवंबर में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले बयानबाजी का दौर जारी है। लगातार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कुछ भारतीय क्रिकेटर्स की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ अभी से माइंड गेम खेलना शुरू कर रहे हैं। और अब ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ऋषभ पंत को हम शांत रखने की कोशिश करेंगे:पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि “देखिए मुझे लगता है कि हर टीम में एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो गेम को आगे ले जा सकते हैं। हमारे पास ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ऐसे लोग हैं। मुझे लगता है कि उन भारत के पास ऋषभ पंत हैं। यदि आप अपने एरिया को थोड़ा भी भूल जाते हैं, तो वे गेम को आगे ले जाने वाले हैं।

ऋषभ पंत जैसा खिलाड़ी रिवर्स लैप खेल सकता है, और यह एक शानदार शॉट है। यह उनका सिर्फ एक हिस्सा है। मुझे लगता है कि आजकल हम इसके कुछ अधिक आदी हो गए हैं जब उनमें से कुछ हास्यास्पद शॉट कुछ अधिक ही आम हो गए हैं। और पंत ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका कुछ सीरीज पर बड़ा प्रभाव रहा है। हम उन्हें शांत रखने की कोशिश करेंगे।

आपको बता दे साल 2020 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को कौन भूल सकता है और ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच को भी कोई नहीं भूलेगा। जिसमें ऋषभ पंत ने 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी और भारत ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गाबा का घमंड तोड़ा था। उसमें पंत का सबसे अहम किरदार था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments