HomeHindi Newsभारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश की टीम को लग...

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश की टीम को लग सकता है बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हो सकता है टीम से बाहर

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को बड़ी आसानी से 280 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में भारत का मुकाबला ही नहीं कर सकी और अब दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर होना है। लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

शाकिब अल हसन कानपुर टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सिलेक्शन पैनल के मेंबर हन्नान सरकार ने शाकिब की फिटनेस पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि “हम कल कानपुर जा रहे हैं और आज छुट्टी है। इसके बाद हमारे पास दो सत्र होंगे और हम उसके बाद फैसला करेंगे कि दूसरे टेस्ट में शाकिब उपलब्ध होंगे या नहीं। हम अभी कोई निर्णय नहीं लेना चाहते हैं।

आपको बता दे साकिब अल हसन का प्रदर्शन इस टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं था। गेंदबाजी भी शाकिब अल हसन अच्छी नहीं कर पाए और बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और उनकी फिटनेस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वो चोटिल हैं। अब देखना यह है कि वह दूसरे टेस्ट मैच में फिट हो पाते हैं या फिर शाकिब के बिना बांग्लादेश की टीम कानपुर टेस्ट मैच में खेलने उतरेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments