HomeHindi Newsविराट कोहली से उनका बैट पाकर गदगद हुए आकाशदीप, तारीफ में कह...

विराट कोहली से उनका बैट पाकर गदगद हुए आकाशदीप, तारीफ में कह डाली बड़ी बात

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप ने हाल ही में चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन आकाशदीप उससे पहले ही सुर्खियों में आ गए थे। क्योंकि आकाशदीप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि कैसे विराट कोहली ने उनको अपना बल्ला दे दिया है और अब उसी को लेकर उन्होंने एक बड़ा बयान भी दे डाला है।

विराट भैया ने मुझे खुद आकर बैट दिया था: आकाशदीप सिंह

दरअसल टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत करते हुए आकाशदीप ने विराट कोहली को लेकर कहा कि ” विराट भैया ने मुझे खुद आकर बैट दिया था। उन्होंने मेरी बैटिंग के बारे में कुछ सोचा होगा। वो मेरे पास आते हैं और पूछते हैं तुझे बैट चाहिए क्या? कौन विराट भैया से बैट नहीं चाहेगा? वो एक लीजेंड है। उन्होंने मुझसे कहा कि ये ले रख ले बैट। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि जब उन्होंने मुझे बैट दिया तो मुझे कैसा लग रहा था।

आपको बता दें आकाशदीप विराट कोहली की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलते हैं उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया था। और आकाशदीप लगातार बेंगलुरु की टीम के लिए खेलते रहते हैं और विराट कोहली को काफी मानते भी हैं। और विराट कोहली भी युवा खिलाड़ियों को काफी ज्यादा बैक करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments