HomeHindi Newsइंग्लैंड ने जिसे अपने कोच पद से हटाया, उसे इस टीम ने...

इंग्लैंड ने जिसे अपने कोच पद से हटाया, उसे इस टीम ने अपना कोच बनाया

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अपना नया कोच नियुक्त किया है और मैथ्यू मॉट की छुट्टी कर दी है। मैथ्यू मॉट जो इंग्लैंड की टीम की कोचिंग काफी समय से कर रहे थे लेकिन बीते कुछ समय में उनकी कोचिंग के दौरान इंग्लैंड की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। और यही वजह रही कि उनकी छुट्टी हो गई है और अब ब्रेंडन मेंकुलम को तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम का कोच बना दिया गया है।

इंग्लैंड की टीम से हटाए जाने के बाद सिडनी सिक्सर्स ने मैथ्यू मॉट को बनाया अपना कोच

ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी लीग बिग बैश लीग की शानदार टीम सिडनी सिक्सर्स ने मैथ्यू मॉट को अपना कोच नियुक्त कर लिया है। सिडनी सिक्सर्स में असिस्टेंट कोच के रूप में अब मैथ्यू मॉट अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सिडनी सिक्सर्स की टीम का असिस्टेंट कोच बनने के बाद मैथ्यू मॉट ने कहा कि ” मुझे सिडनी सिक्सर्स के साथ दोबारा जुड़कर खुशी हो रही है। कई साल पहले सिडनी में अपनी कोचिंग जर्नी शुरू करने के बाद, यह एक ऐसी जगह है जो महान यादें और आरामदायक मेल-जोल का एहसास कराती है, जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं। ग्रेग शिपर्ड, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं, का सहायक बनने का विचार वास्तव में मुझे पसंद आया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments