HomeHindi NewsChhattisgarh Newsचक्रधर समारोह में शामिल होंगे सीएम साय.. रायगढ़ के रामलीला मैदान में...

चक्रधर समारोह में शामिल होंगे सीएम साय.. रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 और 8 सितंबर को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। वे रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में आयोजित महाराष्ट्र मंडल के 85वें सार्वजनिक गणेशोत्सव में शामिल होंगेे। मुख्यमंत्री साय रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।

बंजारी माई धाम में पूजा कर मूर्ति अनावरण करेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दूसरे दिन 8 सितंबर को प्रात: 10.35 बजे हेलीकॉप्टर से ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपैड जाएंगे और पूंजीपथरा स्थित बंजारी माई धाम में पूजा और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 11.40 बजे थाना परिसर पूंजीपथरा में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे वे रायपुर लौट आयेंगे। मुख्यमंत्री साय 8 सितंबर को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में शाम 4 से 5 बजे तक राजधानी रायपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह एवं उल्लास मेला में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments