HomeHindi Newsभारत का यह विकेटकीपर बंद कर सकता है ईशान किशन के लिए...

भारत का यह विकेटकीपर बंद कर सकता है ईशान किशन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे

भारतीय टीम के लिए खेल चुके स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन इस वक्त टीम इंडिया में अपने कमबैक की तैयारी कर रहे हैं। किशन किशन इस वक्त ईरानी कप में खेल रहे हैं और पहली पारी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। तो वही दूसरी ओर उन्ही की टीम में खेलने वाले ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 93 रन बनाए और एक तरह से फिर से दिखाया कि क्यों इस वक्त वो टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर आगे चल रहे हैं।

ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में खेली 93 रनों की शानदार पारी

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम की ओर से ईशान किशन ने जहां 38 रन बनाए और टीम संकट में थी तो वहीं ध्रुव जुरेल ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर 165 रनों की शानदार साझेदारी निभाई और रेस्ट आफ इंडिया की टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ध्रुव जुरेल लगातार रन बना रहे हैं और टीम इंडिया के लिए भी जब उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला था तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। ऐसे में इस वक्त टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन से आगे चल रहे हैं।

वहीं दूसरी और ईशान किशन को देखकर ऐसा लग रहा है किशन किशन ने अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मारी है। जब उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली थी तो उन्होंने मानसिक थकान का हवाला देते हुए आराम का फैसला किया था और उसके बाद दुबई में पार्टी करते उनकी तस्वीर सामने आई थी। उसके बाद से ही उनके करियर पर इस तरह का ब्रेक लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments