HomeHindi NewsEntertainmentजितना सिंघम अगेन कमा नहीं पाई.. पुष्पा 2 में उतनी रकम सितारों...

जितना सिंघम अगेन कमा नहीं पाई.. पुष्पा 2 में उतनी रकम सितारों को चुकाई

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 : द रूल रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ देश-विदेश में अल्लू अर्जुन की फिल्म के प्रति दीवानगी देखी जा रही है। फिल्म ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तो तोडऩे ही वाली है, साथ ही ओवरऑल कमाई के मामले में भी कई फिल्मों से आगे निकल सकती है। ऐसे में इसकी तुलना हाल में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से की जा रही है। सिंघम अगेन ने जितनी कमाई अब तक की है, उससे कहीं ज्यादा रकम पुष्पा 2 के मेकर्स ने सितारों को चुकाई है। अल्लू अर्जुन की तगड़ी फीस ली है तो श्रीवल्ली का रोल निभा रहीं रश्मिका मंदाना भी मोटी रकम लेकर यह फिल्म कर रही हैं।

ये है पुष्पा 2 स्टार कास्ट फीस

पैन इंडिया की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल के लीड हीरो अल्लू अर्जुन नेे 300 करोड़ रुपए की मोटी फीस ली है। इसी के साथ वह भारत के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म के लिए कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये फीस ली है। पुष्पा 2 के विलेन फहाद फासिल ने इस फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। श्रीलीला ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। श्रीलीला ने अपने स्पेशल डांस नंबर किसिक के लिए कुल 2 करोड़ रुपए फीस ली है। ऐसे में पूरा स्टार कास्ट 400 करोड़ के लगभग जा रहा है। वहीं सिंघम अगेन पूरी दुनिया में 372 करोड़ रुपए ही कमा पाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments