HomeSportsBGT Seriesक्या एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा? बैटिंग पोजिशन को लेकर...

क्या एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा? बैटिंग पोजिशन को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 6 दिसंबर यानी कल से एडिलेड के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले आज भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कांफ्रेंस के लिए आए जहां उनसे उनकी बैटिंग पोजिशन को लेकर सवाल पूछा गया। इसके अलावा भी रोहित शर्मा ने कई तरह के सवालों के जवाब दिए हैं लेकिन जो सबसे महत्वपूर्ण जवाब है वह उनकी बैटिंग पोजिशन को लेकर ही है।

रोहित शर्मा ने किया कंफर्म, यशस्वी और राहुल ही करेंगे ओपनिंग

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से जब उनकी बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर सवाल किया गया तो रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि ” यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ही एडिलेड टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। मैं मध्य क्रम में खेलता होगा नजर आऊंगा।

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि “जिस तरह से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट मैच में साझेदारी की है उनकी साझेदारी ने हमें मैच जिता दिया। इसलिए ओपनिंग में मुझे किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं दिखती। मेरे लिए यह टीम के लिए काफी आसान निर्णय और टीम के लिए काफी समझदारी वाली चीज है।

आपको बता दें रोहित शर्मा कुछ दिनों पहले प्राइम मिनिस्टर 11 के खिलाफ खेले गए अभ्यास मुकाबले में भी नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। वहीं से यह अंदाजा हो गया था कि हो सकता है केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ही पारी की शुरुआत करते नजर आए और रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में खेलते नजर आएंगे। और अब रोहित शर्मा ने खुद यह बात बता दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments