HomeHindi Newsखून का बदला खून से लो या एनकाउंटर करो.. बहराइच के पीड़ितों...

खून का बदला खून से लो या एनकाउंटर करो.. बहराइच के पीड़ितों ने योगी से कर डाली मांग

उप्र के बहराइच में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में मुस्लिम पक्ष के आरोपियों ने एक युवक रामगोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब रामगोपाल मिश्रा के परिवार ने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। रामगोपाल की पत्नी ने अपना दुखड़ा बयां करते हुए कहा कि उनसे मेरी अभी इसी साल शादी हुई थी। अब मैं कहां जाऊं और क्या करूं? मेरी योगी जी से मांग है कि जिसने भी पति की हत्या की है, उसका भी एनकाउंटर हो। उसने कहा कि हमें खून का बदला खून चाहिए। रामगोपाल मिश्रा की पत्नी ने मीडिया से कहा कि करीब 6 महीने पहले ही हमारी शादी हुई थी। मां ने भी बेटे को इंसाफ दिलाने की मांग की। पीडि़त परिजन ने लखनऊ में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की है। बहराइच की महसी तहसील के महराजगंज बाजार में शनिवार की शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में यह वारदात हुई थी।

हत्या के बाद हालात बेकाबू हुए

महराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद पथराव हुआ और फिर झगड़ा शुरू हो गया था। इस बीच रामगोपाल आरोपियों के घर की छत पर चढक़र झंडा हटाने लगा। उसने हरा झंडा हटाया और फगवा झंडा फहरा दिया। इस दौरान हिदूवादी संगठन के कार्यकर्ता उसका हौसला बढ़ा रहे थे। इसके बाद अचानक फायरिंग की गई और गोली लगने से रामगोपाल की मौत हो गई। हत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए और सांप्रदायिक हिंसा फैल गई जिसके बाद आगजनी और तोडफ़ोड़ हुई।

एनकाउंटर हो या कड़ी से कड़ी सजा दी जाए

रामगोपाल की मां ने मीडिया से रोते हुए कहा कि मेरा बेटा तो चला गया। अब हम क्या करेंगे। हमें न्याय मिलना चाहिए। जैसे बेटे को मारा गया है, वैसी ही सजा उन हत्यारों को भी मिलनी चाहिए। रामगोपाल की पत्नी की तरफ से सरकार से मांग की गई कि आरोपी का एनकाउंटर हो। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं रामगोपाल के भाई ने कहा कि मैं वहीं मौजूद था, जब हत्या हुई थी। क्या हुआ और कैसे हुआ सब जानते हैं। फिलहाल तो हम पुलिस की कार्रवाई से खुश नहीं हैं। रामगोपाल की बहन का कहना था कि हम लोग खून के बदले खून की मांग करते हैं। योगी बाबा बुलडोजर एक्शन लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments