HomeHindi Newsभारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम को लगा...

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, युवा गेंदबाज हुआ टेस्ट सीरीज से बाहर

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच कल से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है, और युवा गेंदबाज बेन सियर्स पूरी टेस्ट सीरीज से चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने थोड़ी देर पहले इसकी जानकारी भी दे दी है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेन सियर्स को घुटने में दर्द की हुई थी शिकायत

दरअसल हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने दो टेस्ट मैच खेले थे और दोनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के दौरान बेन सियर्स को घुटने में दर्द की शिकायत महसूस हुई थी। उसके बाद न्यूजीलैंड में उनका स्कैन कराया गया और वहां पर पता चला कि वह पूरी तरह से फिट नहीं है इसी वजह से अब पूरी टेस्ट सीरीज से बेन सियर्स को बाहर होना पड़ा है।

बेन सियर्स की जगह जैकब डफी को मिला टीम में मौका

न्यूजीलैंड की टीम के तेज गेंदबाज बेन सियर्स की जगह सीरीज में अनकैप्ड गेंदबाज जैकब डफी कौ मौका मिला है। जो मंगलवार शाम को भारत के लिए रवाना होंगे। डफी ने न्यूजीलैंड के लिए छह वनडे और 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 299 विकेट दर्ज हैं। जैकब डफी काफी अच्छे गेंदबाज हैं और भारत की सरजमीं पर वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments