HomeHindi NewsWC में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट मैच शुरू हुई सर्जरी, दो...

WC में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट मैच शुरू हुई सर्जरी, दो की हो गई छुट्टी

T20 विश्व कप में पहले ही राउंड में बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त भूचाल मचा हुआ है और अब सर्जरी का दौर भी शुरू हो गया है। यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय चयन समिति पर वार करते हुए वहाब रियाज और अब्दुल रजाक को बर्खास्त कर दिया है।

यह बात तब से कहीं जा रही थी जब से पाकिस्तान की टीम भारत और यूएसए से हारकर पहले ही दौर से t20 विश्व कप में बाहर हो गई थी। उसके बाद यह बातें हो रही थी कि वहाब रियाज को अलग कर दिया जाएगा। और आखिरकार वहाब रियाज और अब्दुल रजाक को अलग कर दिया गया है हालांकि इसमें और भी सदस्य शामिल है लेकिन उन्हें अलग नहीं किया गया है।

अब देखना यह भी दिलचस्प होगा कि क्या बाबर आजम अपनी कप्तानी बरकरार रख पाते हैं या बाबर आजम को भी कप्तानी से हटाया जाएगा, और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक नया कप्तान बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments