HomeHindi NewsChhattisgarh Newsऊर्जा, आवास और शहरी विकास पर हुई बात.. केंद्रीय मंत्री के साथ...

ऊर्जा, आवास और शहरी विकास पर हुई बात.. केंद्रीय मंत्री के साथ सीएम साय की बैठक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के साथ ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की समीक्षा बैठक की। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से शहर विकास और पीएम आवास जैसे मुद्दों पर बात की और उन्हें प्रदेश में चल रही योजनाओं पर अपडेट दिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।

राजकीय पशु वनभैंसा की कलाकृति भेंट की

सीएम विष्णु देव साय की केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से निवास में आत्मीय मुलाकात हुई। उन्होंने खट्टर का छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वनभैंसा की कलाकृति भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments