HomeHindi Newsरियान पराग ने डेब्यू मैच में अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

रियान पराग ने डेब्यू मैच में अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत को 110 रनों की हार का सामना करना पड़ा और भारत के हाथ से 27 साल बाद वनडे सीरीज में फिसल गई। भारतीय टीम दूसरे वनडे मुकाबले में भी हार गई थी और भारतीय टीम के लिए सीरीज बचाने के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी था। लेकिन श्रीलंका के स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में रियान पराग को वनडे डेब्यू करने का मौका मिला रियान पराग ने वनडे डेब्यू मुकाबले में शानदार गेंदबाजी भी की और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है

रियान पराग ने युवराज सिंह के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

भारतीय टीम की ओर से डेब्यू करने वाले रियान पराग ने अपने डेब्यू मुकाबले में 9 ओवर में 54 रन देकर 3 सफलता हासिल की। इसी के साथ रियान पराग श्रीलंका की सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ T20 और वनडे में तीन-तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments